Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » देवास पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 4 की मौत; 15 से ज्यादा घायल, सुरक्षा लापरवाही के आरोप
    Madhya Pradesh

    देवास पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 4 की मौत; 15 से ज्यादा घायल, सुरक्षा लापरवाही के आरोप

    Knock IndiaBy Knock IndiaMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देवास पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 4 की मौत; 15 से ज्यादा घायल, सुरक्षा लापरवाही के आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Dewas News : मध्य प्रदेश के देवास जिले में ए.बी. रोड स्थित टोंककला गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। बुधवार देर रात हुए इस हादसे की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 15 से 20 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।

    Dewas News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट बेहद भयावह था। धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर के आसपास सड़क पर शरीर के टुकड़े और मांस के चिथड़े बिखरे दिखाई दिए। घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।

    Dewas News : ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री में खुलेआम भारी मात्रा में बारूद रखा जाता था और सुरक्षा नियमों की लगातार अनदेखी की जा रही थी। ग्रामीणों का दावा है कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश का माहौल है।

    Dewas News : ग्रामीणों ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था, जिसके चलते नियमों की अनदेखी के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर सुबह खुले में बारूद पड़े होने की बात भी सामने आई है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फैक्ट्री संचालन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

    Knock India

    Related Posts

    बुरहानपुर में किराना दुकान से नाबालिगों के हाथों शराब बिक्री! वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

    May 20, 2026

    13 साल की दुल्हन…42 का दूल्हा, इंदौर में बाल विवाह की कोशिश नाकाम, भाई के लिए बहन की शादी, जानें क्या है मामला

    April 25, 2026

    भोपाल-इंदौर मेट्रो में सुविधा का विस्तार, 27 अप्रैल से शुरू होगा ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन, टिकट पर मिलेगी छूट

    April 25, 2026

    इंदौर एयरपोर्ट से नई हवाई सेवाओं का विस्तार, दिल्ली-जलगांव के लिए नई फ्लाइट शुरू

    April 23, 2026

    इंदौर से उज्जैन की दूरी होगी कम! बनेगा ग्रीनफील्ड हाईवे, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

    April 22, 2026

    इंदौर में 12 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

    April 16, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.