रायपुर. छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी और प्रदेश के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जयस्तंभ चौक पहुंचे, जहां वे आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके साथ कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम और केदार कश्यप भी मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस है. सभी लोग यहां श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं. शहीद वीर नारायण सिंह सोनाखान के जमींदार थे, उन्होंने अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी, अकाल पड़ने पर अंग्रेजी हुकूमत के गोदाम पर अनाज था, लोग भूखमारी से मर रहे थे, उनसे देखा नहीं गया और अनाज निकालकर सब में बांट दिया था. अंग्रेजों ने उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया. आज ही के दिन उन्हें जयस्तंभ चौक में फांसी की सजा दे दी थी. उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बताएं मार्गों पर सब चलेंगे.
|| शहीद वीर नारायण सिंह अमर रहें ||
छत्तीसगढ़ की शौर्यगाथा के अग्रदूत, अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी के बलिदान दिवस पर रायपुर के जयस्तंभ चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद वीर नारायण सिंह जी का बलिदान हमारी आने वाली कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत… pic.twitter.com/GEBB6Ln9Uy
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 10, 2025
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




