नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर BCCI ने 6 दिसंबर के बाद एक अहम बैठक बुलाने का फैसला लिया है। इस उच्चस्तरीय मीटिंग में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर भी मौजूद रहेंगे। चयन नीति, वनडे रणनीति और दोनों अनुभवी खिलाड़ियों की भविष्य की भूमिका पर इसी बैठक में विस्तृत चर्चा होगी।
इस बाबत टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक बोर्ड अधिकारी ने बताया कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप अभी दूर है, लेकिन रोहित और विराट के साथ इस बारे में अभी तक कोई औपचारिक बातचीत नहीं की गई है। इसलिए जरूरी है कि दोनों को यह स्पष्ट हो कि आगामी वनडे चक्र के लिए टीम उनसे क्या उम्मीद रखती है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा, जिसके बाद यह बैठक वहीं या कुछ दिनों बाद अहमदाबाद में आयोजित की जा सकती है।
घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह
सूत्रों के मुताबिक, दोनों सीनियर बल्लेबाजों को फिटनेस और फॉर्म बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी जाएगी। गौरतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं, और वर्तमान में केवल वनडे प्रारूप पर फोकस कर रहे हैं।बोर्ड चाहता है कि दोनों खिलाड़ी शारीरिक फिटनेस और निरंतर प्रदर्शन पर पूरा ध्यान दें।
रोहित को बयान देने से रोका
एक बोर्ड सूत्र ने कहा कि रोहित और विराट जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को यह साफ संदेश मिलना चाहिए कि उनसे आगे क्या उम्मीद है। बोर्ड ने रोहित को फ्यूचर प्लान को लेकर किसी भी सार्वजनिक बयान से बचने को कहा है, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न फैले।साथ ही टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अपनी फिटनेस और एग्रेसिव खेलने की स्टाइल को प्राथमिकता देने को कहा है।
रोहित के एग्रेसिव अंदाज पर जोर
सूत्रों के अनुसार टीम चाहती है कि रोहित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तरह एग्रेसिव क्रिकेट जारी रखें। ऑस्ट्रेलिया में पिछले दौरों में ऐसा लगा कि वह जोखिम लेने से बच रहे थे, जबकि टीम उनसे टॉप ऑर्डर में अधिक निडर भूमिका की उम्मीद रखती है।
दोनों सीनियर खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वे बैटिंग को लीड करेंगे ताकि युवा खिलाड़ियों पर दबाव कम हो सके।विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अब तक मिलकर 84 वनडे शतक जमाए हैं, जो उनके अनुभव और महत्व को स्पष्ट करता है। इसलिए BCCI इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण मान रहा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 21, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
छत्तीसगढ़June 21, 202612वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय




