रायपुर। एयर शो देखने के लिए नवा रायपुर जाने वाली सड़क पर भीड़ उमड़ गई है। बड़ी संख्या में लोग वाहनों से पहुंच रहे हैं। कुछ जगहों पर जाम की स्थिति बन गई है।छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर में आज रोमांच और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम थोड़ी देर में अपने दमदार करतबों से आसमान में अद्भुत नजारे पेश करेगी। शो सुबह 10.40 को शुरू होगा जो 12 बजे तक चलेगा।
नवा रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर एयर शो होगा। इस शो में 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे और ‘बॉम्ब बर्स्ट’ ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसे रोमांचक फॉर्मेशन पेश करेंगे।
ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी सूर्यकिरण टीम को लीड करेंगे। स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल भी टीम का हिस्सा है। खास बात है कि गौरव छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ये शो उनके लिए बेहद खास है। वहीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू उड़ते विमानों और जमीन पर मौजूद दर्शकों के बीच सेतु होगी। वे कमेंट्री की जिम्मेदारी संभालेंगी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




