बीजापुर। जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीआरजी, थाना बासागुड़ा एवं केरिपु 168 वाहिनी की संयुक्त टीम ने पुतकेल से पोलमपल्ली जाने वाले रास्ते में पोलमपल्ली के पास आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार नक्सलियों में तीन पर तीन लाख का ईनाम घोषित है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, कार्डेक्स वायर, बैटरी, बिजली के तार, जमीन खोदने के औजार, एवं शासन विरोधी नारों वाले पाम्पलेट और बैनर बरामद किए गए हैं।
कोसा सोड़ी नेण्ड्रा आरपीसी का सीएनएम अध्यक्ष निवासी नेण्ड्रा, थाना बासागुड़ा, इस पर 2 लाख का ईनाम घोषित था। जय सिंह माड़वी कमलापुर आरपीसी का सीएनएम सदस्य, निवासी कमलापुर, 50 हजार का ईनामी। मडक़म अंदा कमलापुर आरपीसी का सीएनएम सदस्य निवासी कमलापुर, 50 हजार का ईनामी। सोड़ी हिड़मा मिलिशिया सदस्य, निवासी कमलापुर, मुचाकी बुधरा उर्फ भद्रा भूमकाल मिलिशिया सदस्य, निवासी कमलापुर, माड़वी राजू मिलिशिया सदस्य, निवासी कमलापुर, माड़वी हिड़मा मिलिशिया सदस्य, निवासी कमलापुर।
देवा माड़वी आरपीसी का आर्थिक शाखा सदस्य, निवासी जोन्नागुड़ापारा कमलापुर थाना बासागुड़ा के निवासी है। सभी गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




