Rashid Khan: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के फिरकी गेंदबाज राशिद खान ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा कर दिया है. यूएई में खेली जा रही ट्राई सीरीज के शुरू होने से पहले राशिद खान को टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के लिए 4 विकेट लेने थे, जो उन्होंने कर दिखाया और अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं|
राशिद खान बने सबसे ज्यादा T20 विकेट लेने वाले गेंदबाज:
राशिद खान एक कमाल के फिरकी गेंदबाज हैं और उन्होंने सोमवार को यूएई के साथ खेले गए मैच में इतिहास रच दिया. राशिद टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. राशिद को ये रिकॉर्ड बनाने के लिए 2 विकेटों की जरूरत थी और उन्होंने यूएई के साथ खेले गए मुकाबले में 3 विकेट चटकाए और इसी के साथ वह टी-20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए|
राशिद ने इस मामले में टिम साउथी के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिन्होंने अपने टी-20 आई 126 मैचों की 123 पारियों में 164 विकेट चटकाए हैं. राशिद ने ये कारनामा 98 पारियों में किया है|
राशिद खान ने अब तक अफगानिस्तान के लिए 98 टी-20 आई मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 13.75 के औसत के साथ 165 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 6 की है. उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है|
यूएई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने आई अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए, जिसमें इब्राहिम जारदान ने 63 और Sediqullah Atal ने 54 रन की पारी खेली. जवाब में 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी और अफगानिस्तान की टीम ने 38 रन से मुकाबले को अपने नाम कर लिया|
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 21, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
छत्तीसगढ़June 21, 202612वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय




