बीजापुर। बस्तर में बीते दिनों आई बाढ़ ने भारी ताबाही मचाई. कहीं बारिश के बाढ़ के पानी से कई घर ढह गए तो कहीं बाढ़ ने लोगों की जान ले ली. बीते सोमवार को बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक में नाव पलटने से दो छात्राएं बाढ़ में बह गई थी, जिसका शव आज झाड़ियों में फंसा मिला. इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया है.
बता दें कि चिंगेर गांव के ग्रामीण नेलागोंडा घाट को नाव में पार कर रहे थे, इस दौरान नाव पलटने से पांचवीं कक्षा में अध्यनरत दो छात्राएं बाढ़ में बह गई थी. ग्रामीणों की सूचना पर नगर सेना की टीम ने आसपास ढूंढती रही, लेकिन कुछ भी सुराग हाथ नहीं लगा था.
शनिवार को दोनों छात्राओं का शव दो अलग-अलग स्थानों से झाड़ियों में फंसा हुआ मिला. ग्रामीणों की सूचना पर नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और दो शवों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद घर वालों को शव सौंपा जाएगा.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 9, 2026सुशासन तिहार 2026: सिमड़ा शिविर में 4 हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की खुशियों की चाबी
छत्तीसगढ़May 9, 2026सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें : मंत्री टंकराम वर्मा
छत्तीसगढ़May 9, 2026मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान
छत्तीसगढ़May 9, 2026मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 62 जोड़ों ने लिए सात फेरे, नवदंपत्तियों को मिली शासकीय सहायता




