ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चल रहे एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट में भारत ए महिला क्रिकेट टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। तीसरे दिन की समाप्ति तक भारतीय टीम की कुल बढ़त 254 रनों की हो गई है। इसमें राघवी बिष्ट और शेफाली वर्मा के अर्धशतकों की अहम भूमिका रही।
पहली पारी में शानदार 93 रन बनाने वाली राघवी बिष्ट ने दूसरी पारी में भी 86 रन की पारी खेली। वहीं, शेफाली वर्मा ने 52 रनों की पारी खेली। इन दोनों की पारियों के दम पर तीसरे दिन की समाप्ति तक भारत ने 8 विकेट पर 260 रन बनाकर अपनी लीड 254 रन की कर ली।
खेल समाप्त होने के समय जोशिता 9 और तितास साधु 2 रन पर नाबाद थीं। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 299 रन बनाए थे। शेफाली वर्मा ने 35, राघवी बिष्ट ने 93, राधा यादव ने 33, जोशिता ने 51, मिन्नू मणि ने 28 और तितास साधु ने 23 रन बनाए थे। ब्राउन, जॉर्जिया ने 3-3 जबकि सियाना जिंजर, लिली मिल्स, एमी एडगर और एला हेवार्ड ने 1-1 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया ने सियाना जिंजर के 103 रन और निकोल फाल्टम के 54 रन की मदद से पहली पारी में 305 रन बनाकर भारत पर 6 रन की मामूली बढ़त ली थी। भारत की तरफ से तितास साधु, जोशिता और तनु श्री ने 1-1 विकेट लिए, सायम ठाकोर ने 3, राधा यादव और मिन्नू मणी ने 2-2 विकेट लिए।
भारत ए महिला क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शानदार प्रदर्शन रहा है। अनाधिकारिक टेस्ट से पहले हुई वनडे सीरीज भारतीय टीम ने जीती थी। यह भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत है। महिला टीम में शामिल कई खिलाड़ी वनडे विश्व कप 2025 का हिस्सा हैं। विश्व कप के लिए चुनी गई सदस्य ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटते ही टीम से जुड़ जाएंगी।
Author Profile
Latest entries
मनोरंजनJune 23, 2026जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस
छत्तीसगढ़June 23, 2026CM साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 23, 2026छत्तीसगढ़ के खनिज इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में मिले हीरे
छत्तीसगढ़June 22, 2026मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ




