जगदलपुर: रिटायरमेंट के बाद बुढ़ापे का सहारा बनने वाली जमा पूंजी भी ठगों के निशाने पर आ गई है. बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम भिरलिंगा में एक रिटायर कर्मचारी से जमीन दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है.
जानकारी के मुताबिक, लालबाग निवासी 64 वर्षीय हरिनंदन सिंह नौकरी से रिटायर होने से पहले जमीन की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात बोरपदर निवासी बैधनाथ ठाकुर से हुई. उसने उन्हें बताया कि बयागुड़ा टोल नाका के पास तीन एकड़ नजूल जमीन बिक्री के लिए उपलब्ध है. सौदा तय होने के बाद हरिनंदन सिंह ने आरोपी दिलीप सांवरा को जमीन खरीदने के लिए 7 लाख रुपए ऑनलाइन और 3 लाख नकद दिए.
रिटायरमेंट के बाद सच्चाई सामने आई कि वही जमीन किसी और को बेची जा चुकी है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलीप सांवरा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. वहीं सह-आरोपी बैधनाथ ठाकुर अब भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




