दुर्ग। धमधा तहसील के ग्राम पेंड्री में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव में दहशत फैला दी है। किसान जगदीश साहू के खेत में अचानक जमीन धंस गई, जिससे खेत के बीचोंबीच करीब 20 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया है। घटना की जानकारी जैसे ही अन्य ग्रामीणों को लगी मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होना शुरु हो गई। इस घटना वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, किसान जगदीश रोज की तरह अपनी फसल देखने खेत गया था। खेत के एक हिस्से में पहुंचते ही उसे जमीन में हल्का कंपन महसूस हुआ। कुछ ही पलों में मिट्टी धंसने लगी और धीरे-धीरे एक बड़ा गड्ढा बन गया। शुरुआत में यह गड्ढा करीब 2 फीट चौड़ा था, लेकिन कुछ ही समय में इसका आकार बढ़कर 12 फीट चौड़ा और 20 फीट गहरा हो गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 3, 2026द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की
CRIMEMay 2, 2026महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
NATIONALMay 2, 2026Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…
छत्तीसगढ़May 2, 2026यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित




