बलौदाबाजार। वनमण्डल द्वारा युवाओं को प्रकृति से जोड़ने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल की गई है। इसके तहत ‘युवान’ (युवा+वन) कार्यक्रम की शुरुआत की गई है जिसमें युवाओं को ‘युवान वालंटियर’ के रूप में तैयार कर वन,वन्यप्राणियों और जैव विविधता के संरक्षण कार्य से जोड़ा जाएगा।
वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बताया कि ‘युवान’ वालंटियर कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को वन, वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण में आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं को वनों और वन्यजीवों के महत्व से अवगत कराने के साथ ही उन्हें वन्यजीव व पर्यावरण सुरक्षा के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्पदंश से बचाव, सांपों के रेस्क्यू और उनके संरक्षण हेतु एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।वन विभाग द्वारा चयनित युवान वालंटियरों को आवश्यकतानुसार समय-समय पर प्रशिक्षण, फील्ड विजिट (क्षेत्रीय भ्रमण) और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। जिले के सभी महाविद्यालयों में अध्ययनरत और इच्छुक छात्र-छात्राओं क़ो इस कार्यक्रम के साथ जुड़ने के लिए अपील की गई है,साथ ही इस संबंध में महाविद्यालय एवं विद्यालयों के प्राचार्य को पत्र लिखा गया है।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




