बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है. मामले में हिंदू सगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 353 (ग) समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों का शहर में जूलूस भी निकाला.
बता दें कि शहर में 6 जुलाई को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जब जुलूस तारबाहर पहुंचा तो वहां शेर नाच में शामिल कुछ युवक माता के मंदिर की छत पर चढ़ गए और नाचने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया और थाने का घेराव किया. पुलिस से मामले में जांच कर युवकों के खिलाफ एक्शन की मांग की गई.
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपी- मो समीर रजा और जुनैद रजा गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में धारा 353 (ग),296,351 (2), 3 ( 5 ) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई.
देखे वीडियो
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




