देवास। प्रधामंत्री आवास योजना मे हितग्रहियों को आवास उपलब्ध कराने हेतु नवीन डीपीआर शासन को प्रस्तुत की जाना है। इसको लेकर योजना प्रभारी उपायुक्त जाकीर जाफरी, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के वार्ड उपयंत्रियों की बैठक ली गई। बैठक मे उपायुक्त ने उपयंत्रियों को हितग्राहियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्रों की जिओ टेकिंग करने के निर्देश जारी किये गये। जियो टेकिंग समयावधि मे पूर्ण होने से शासन को डीपीआर प्रस्तुत की जा सकेगी।
वर्षाकाल मे विद्युत सामग्री पर्याप्त मात्रा मे रखें— उपायुक्त
वर्षाकाल मे नगर निगम के विद्युत संबंधि कार्यो को किये जाने की कार्य योजना तैयार करने हेतु उपायुक्त जाकीर जाफरी के द्वारा निगम विद्युत विभाग के उपयंत्रियों, कर्मचारियों की बैठक ली गई। बैठक मे वर्षाकाल मे कर्मचारियों के द्वारा किये जाने वाले मरम्मत कार्यो मे लगने वाली सामग्रीयां पर्याप्त मात्रा मे रखने के निर्देश दिये गये।
नालों की सफाई कार्यो की समीक्षा उपायुक्त ने की
निगम उपायुक्त जाकीर जाफरी के द्वारा निगम स्वास्थ्य विभाग की सफाई टीम के द्वारा शहर मे किये जा रहे कच्चे, पक्के नालों की सफाई के कार्यो की समीक्षा की गई। बैठकों मे निगम स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री चंदन सोनी, राजेश कौशल, भूमिका जैन, प्रधानमंत्री आवास योजना से अशोक दुबे, उमेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…