Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    उत्तर बस्तर कांकेर : स्कूल, छात्रावास परिसर, रिक्त मैदानों व सड़कों के किनारे सघन पौधरोपण कराएं- कलेक्टर

    News DeskBy News DeskJune 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उत्तर बस्तर कांकेर : स्कूल, छात्रावास परिसर, रिक्त मैदानों व सड़कों के किनारे सघन पौधरोपण कराएं- कलेक्टर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तर बस्तर कांकेर 

    कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मानसून के आगमन के साथ ही जिले में सघन पौधरोपण अभियान चलाने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। इसके तहत जिले में स्थित शासकीय कार्यालयों, स्कूल एवं छात्रावास परिसर, खाली मैदानों, मिनी स्टेडियम के अलावा सड़कों के किनारे व मार्ग विभाजकों में पौधे रोपकर उन्हें संरक्षित करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया।

    जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज सुबह 10.30 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 10वें  अंतरराष्ट्रीय   योग दिवस के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के बारे में बताया, साथ ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन शासकीय नरहरदेव विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर ने बाढ़ आपदा प्रबंधन के अंतर्गत सभी अनुविभागीय अधिकारियों को ऐसी जगहों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए, जहां बाढ़ की आशंका बनी रहती है। ऐसे स्थानों पर पहले से ही तीन माह का राशन वितरण करने, मितानिन पेटी में आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, वर्षा जल के ठहराव वाले स्थलों की साफ-सफाई कराने, खाद-बीज की उपलब्धता तथा वर्षा मापी यंत्र के समुचित रख-रखाव व अन्य जरूरी राहत सामग्री व उपकरणों की पूर्व-व्यवस्था करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। इसी तरह उन्होंने निर्माण कार्यों के लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्कूल मरम्मत, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण तथा उचित मूल्य की दुकान निर्माण की मदवार जानकारी लेकर जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत पंजीयन की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि लक्ष्य के विरूद्ध जिले में अब तक 51 प्रतिशत पंजीयन पूर्ण हो चुका है। इसी तरह डीएमएफ मद से निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत कार्यां की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जल्द से जल्द पूर्ण कर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन, नियद नेल्लानार, पीएमस्कूल सहित विभिन्न एजेंडों के संबंध में साप्ताहिक प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी, जिला स्तर के अधिकारीगण मौजूद रहे।

    Author Profile

    News Desk
    Latest entries
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    News Desk

    Related Posts

    मना करने वालों पर ना लगाए गुलाल, नहीं तो सीधे होंगे सलाखों पर

    March 3, 2026

    खनिज विभाग रायगढ़ की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 27 वाहन जब्त

    March 2, 2026

    कोंटा के पहाड़ी में स्थित गांव में पहली किराना दुकान खुली

    March 2, 2026

    प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला प्रेमी गिरफ्तार

    March 2, 2026

    घुमंतू महिला के साथ रेप का प्रयास, नाकाम दरिंदे ने दबाया गला, गिरफ्तार

    March 2, 2026

    होने वाले पति ने बातचीत करना किया बंद, आहत में युवती ने की खुदकुशी

    March 2, 2026
    RO.NO. – 13672/137
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    Haryana में होली पर शर्मनाक हरकत: नशे में धुत युवकों ने ‘गौ माता’ को जबरन पिलाई शराब – VIDEO

    March 3, 2026

    मना करने वालों पर ना लगाए गुलाल, नहीं तो सीधे होंगे सलाखों पर

    March 3, 2026

    Hezbollah-Israel टकराव तेज, दक्षिणी बेरूत बना एयरस्ट्राइक का निशाना

    March 2, 2026

    दिल्ली एयरपोर्ट पर मिडिल ईस्ट तनाव का असर, कई उड़ानें प्रभावित होने से परेशान दिखे यात्री

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.