अम्बिकापुर
शासन के विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की शासकीय खरीदी जेम (GeM- Government e-Marketplace) पोर्टल से किये जाने के संबंध में पोर्टल की प्रक्रिया से क्रेता विभागों एवं विक्रेताओं को अवगत कराने हेतु एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को जिला सरगुज़ा कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेम पोर्टल पर क्रेता-विक्रेताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, प्रोफाईल की पूर्णता की जानकारी, क्रेता-विक्रेता मूल्यांकन छूट की जानकारी, ऑनबोर्डिंग सेवा प्रदाता की जानकारी व बोली में लिये जाने वाले भागीदारी के संबंध में वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से आवश्यक जानकारी जेम पोर्टल के विशेषज्ञ द्वारा प्रदान की गयी।
संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सरगुजा के महाप्रबंधक अंकुर गुप्ता, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर के महाप्रबंधक एम.एस. पैंकरा, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बलरामपुर के महाप्रबंधक लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सूरजपुर व मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके साथ ही जिले के विभिन्न क्रेता विभाग के अधिकारी एवं संभाग के विभिन्न जिलों के विक्रेता इकाइयां उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…