नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी पांच दिनों की इस यात्रा में सबसे पहले साइप्रस जाएंगे। इसके बाद वो कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। आखिर में वो क्रोएशिया की यात्रा भी करेंगे।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 और 16 जून को साइप्रस में रहेंगे। दो दशक बाद ये पहला मौका होगा, जब कोई भारतीय पीएम साइप्रस यात्रा पर पहुंच रहा है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर पीएम मोदी साइप्रस जा रहे हैं।
इसके बाद पीएम मोदी 16-17 जून तक कनाडा में रहेंगे। जहां वो G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वहां उनकी मुलाकात कनाडा के पीएम के अलावा जी-7 देशों के दूसरे बड़े नेताओं से होगी। ये लगातार छठा मौका होगा, जब पीएम मोदी G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
पीएम मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद आखिर में पीएम मोदी 18 जून को क्रोएशिया जाएंगे। खास बात ये है कि क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय पीएम हैं।
इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से भी मिलेंगे।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…