नई दिल्ली। इजराइल ने गाजा पट्टी में तबाही मचाने के बाद अब ईरान पर हमला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इजराइली सेना ने शुक्रवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमला किया। इस दौरान इजराइली सेना ने ईरान की कई न्यूक्लियर साइट्स और मिलिट्री साइट्स पर बम गिराए। इजराइल ने शुक्रवार सुबह खुद इसकी जानकारी दी और कहा कि उसने ईरान पर हमला कर दिया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार सुबह राजधानी तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनी गई।
उधर इजरायल ने कहा कि, वह तेहरान द्वारा मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका के चलते आपातकाल की स्थिति घोषित कर रहा है। इजरायल के एक सैन्य अधिकारी के मुताबिक, इजरायल ने दर्जनों परमाणु और सैन्य टारगेट पर हमला किया है। वहीं इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल ने ईरान के लिए परमाणु बना रहे वैज्ञानिकों को भी निशाना बनाया है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ईरान के नतांज और फोर्दो परमाणु संयंत्रों में भीषण धमाकों की आवाज सुनी गई। इसके अलावा तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी विस्फोट की सूचना है। इस हमले के बाद इजरायल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने चेतावनी दी है कि ईरान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमले किसी भी वक्त हो सकते हैं।
बता दें कि इजराइल ने ये हमला उस वक्त किया है जब कुछ ही घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मध्य पूर्व में बहुत जल्द भीषण संघर्ष हो सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि, मैं नहीं कहूंगा कि हमला तुरंत होगा, लेकिन यह निश्चित रूप से हो सकता है। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों को इस बात की गहरी चिंता है कि ईरान पर इजरायल का हमला कभी भी हो सकता है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
