अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान क्रैश में विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत की खबर है। अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग मौजूद थे। फ्लाइट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय़ रूपाणी भी सवार थे। सभी की मौत हो गई है। अबतक 100 से ज्य़ादा लगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
धमाके का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद सड़कों पर लाशें बिखर गई। सभी यात्रियों के शव बुरी तरह जल गए हैं, जिससे पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। हर तरफ सड़कों पर जली और बिखरीं हुई सैकड़ों लाशें और भागते और चिल्लाते हुए लोग दिख रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।
एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।
हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी।
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
