इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम रघुवंशी पति की हत्या के बाद 25 मई को शिलॉन्ग से सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक सोनम रघुवंशी इंदौर जाकर अपने प्रेमी राज कुशवाहा से मिली। यहां वो किराए के कमरे में रही, दोनों ने साथ में समय बिताया इसके बाद सोनम यूपी आ गई। वहीं मेघालय पुलिस को राजा की हत्या से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें घटना वाली जगह से 10 किलोमीटर पहले सोनम हत्या करने वालों के साथ नजर आई थी।
सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी के मरने के बाद उसके मोबाइल से उसी के सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया था सात जन्मों का साथ है। पुलिस के मुताबिक इस पोस्ट के जरिए सोनम लोगों को भ्रमित करना चाह रही थी। शिलांग के एसपी विवेक ने बताया कि इस मामले का खुलासा करने के लिए 120 पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। इसे ऑपरेशन हनीमून का नाम दिया गया था। वहीं पुलिस को एक ऑडियो भी मिला है जो राजा की हत्या के बाद सोनम और उसकी सास के बीच बातचीत का है।
इसमें सोनम ने राजा की मां को बताया कि उसने कुछ नहीं खाया क्योंकि उसका व्रत है जबकि शिलांग में जिस होम स्टे में राजा और सोनम ठहरे थे उसके संचालक ने बताया कि सोनम उस रात अकेली थी और उसने भर पेट खाना खाया था। इससे सोनम का झूठ सामने आ गया। उधर, मेघालय पुलिस की एक टीम पटना से हवाई जहाज के जरिए सोनम को कोलकाता लेकर रवाना हो चुकी है। इसके बाद सड़क मार्ग से उसे शिलांग ले जाया जाएगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान में सोनम किताब पढ़ती हुई नजर आई। मेघालय पुलिस ने सोनम को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।
जानिए पूरा मामला
इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए सोनम और राज ने शिलांग को मंजिल चुना। इसके तहत सोनम ने राजा को हनीमून के लिए शिलांग चलने के लिए मनाया। दोनों ने राजा की हत्या के लिए तीन हत्यारों को किराए पर लिया। राज ने खुद शिलांग जाने के बजाय तीनों हत्यारों आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी को इंदौर से ही सोनम और राजा का पीछा करने के लिए भेज दिया। हत्यारों ने बाइक भी उसी जगह से किराए पर ली, जहां राजा ने शिलांग में स्कूटर किराए पर लिया था।
तीनों ने राजा को यह बताकर भरोसा जीता कि वे मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और साथ-साथ घूमते रहे। एक गाइड ने तीनों हत्यारों को दंपती के साथ देखा भी था। यह सुराग भी पुलिस के लिए इस केस में अहम साबित हुआ। सोनम के सामने ही हत्यारों ने सोहरा स्थित बंद पार्किंग में धारदार हथियार से राजा की हत्या कर दी। इसके बाद राजा के शव को खाई में फेंक दिया। शव को ठिकाने लगाने के बाद तीनों हत्यारे अलग हो गए।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
