नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया के एक स्कूल में एक छात्र द्वारा कथित तौर पर गोलीबारी में कम से कम 9 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शूटर ने खुद को भी बाद में गोली मार ली।
स्थानीय पुलिस ने लोगों को उस क्षेत्र से दूर रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और अब कोई खतरा नहीं है। ऑस्ट्रिया का ग्राज शहर देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है और इसकी जनसंख्या लगभग 300,000 है।
ऑस्ट्रिया के गृह मंत्रालय ने इस घटना पर अफसोस जताते हुए कहा है कि कई लोगों की मौत हुई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मंत्रालय की ओर से मृतकों की संख्या के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। गोलीबारी की इस वारदात को क्यों अंजाम दिया गया, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है
पुलिस प्रवक्ता सबरी योर्गुन ने बताया कि पुलिस अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वहां क्या हुआ था। फिलहाल स्पेशल फोर्स कोबरा को मौके पर तैनात किया गया है। सरकारी मीडिया ORF ने पुलिस के हवाले से बताया कि गोलीबारी में कई छात्र और शिक्षक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…