गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला के कठौतिया गांव में हुए सनसनीखेज हत्या के मामले को पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया है। मृतक की पहचान चिल्ला साय एक्का के रूप में हुई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने गांव के ही रहने वाले एक दंपति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है।
खेत में मिला शव था शव
बता दें कि 6 जून 2025 को गौरेला थाने में सूचना मिली कि ग्राम कठौतिया के एक खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान गांव के ही निवासी चिल्ला साय एक्का के रूप में की। मृतक के सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे यह साफ हो गया कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। फौरन फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और जांच शुरू की गई।
अवैध संबंध बना हत्या की वजह
जांच के दौरान सामने आया कि चिल्ला साय एक्का के संबंध आरोपी की पत्नी से थे। घटना की रात आरोपी बुधराम सिंह ने अपनी पत्नी को चिल्ला साय के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्से से बेकाबू होकर उसने पास रखी टांगी से चिल्ला साय के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। मौके पर ही चिल्ला साय की मौत हो गई। हत्या के बाद बुधराम ने अपनी पत्नी की मदद से शव को खेत में फेंक दिया ताकि किसी को शक न हो।
पति-पत्नी गिरफ्तार, टांगी जब्त
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गहन पूछताछ के आधार पर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी भी बरामद कर ली गई है। इस पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी सुरेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, चौपाल कश्यप, आरक्षक हर्ष गहरवार, राजेश शर्मा, महेंद्र परस्ते और कौशलेंद्र बघेल की अहम भूमिका रही। पुलिस की तेजी और कुशलता ने एक अंधे कत्ल को बेहद कम समय में सुलझा दिया, जिससे ग्रामीणों में राहत का माहौल है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
