बिलासपुर
तोरवा थाना क्षेत्र के दर्रीघाट के पास एक नशे में धुत कार चालक ने कई लोगों को रौंद दिया. इस दौरान 4 लोग कार की चपेट में आ गए, जिनमें से 1 की मौके पर ही मौत हो गई. 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं अन्य लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार चालक को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. इस घटना के बाद लोगों में नशे की हालात में कार चलाने वालों के लिए भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. साथ ही गिरफ्तार आरोपी के कार से बीयर और शराब की बोतलें भी बरामद कर कार को जब्त कर लिया गया है.
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
