रायपुर
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम तुलसी (नेवरा) में लगभग 90 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा अधोसंरचना के कार्याे के साथ-साथ खेल, शिक्षा, रोजगार में लोगों को नए अवसर उपलब्ध करा रही है।
ग्राम पंचायत तुलसी (नेवरा) में आज सीसी रोड निर्माण ‘गौरव पथ‘ के शुभारंभ हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। ग्राम तुलसी में इस सड़क के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत तिल्दा के सदस्य नरसिंह वर्मा, ग्राम पंचायत तुलसी की सरपंच श्रीमती गुलाब बाई आदिल, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या उपस्थिति थे।
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
