नई दिल्ली। सिक्किम में रविवार शाम 7 बजे एक मिलिट्री कैंप भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में तीन जवानों की जान चली गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं चार अन्य लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल छह जवानों का अब भी कुछ पता नहीं चल सका है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
सेना ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिन तीन जवानों के शव बरामद हुए हैं, उनकी पहचान हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखाड़ा के रूप में हुई है। दूसरी ओर सिक्किम के लाचेन और लाचुंग इलाकों में 30 मई से फंसे करीब एक हजार से अधिक पर्यटकों को भी आज सुरक्षित निकाला गया।
बता दें कि सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बीते चार दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 37 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें असम में 10, अरुणाचल प्रदेश में 9, मिजोरम में 5 और मेघालय में 6 मौतें दर्ज की गई हैं।
गौरतलब है कि सिक्किम में इससे पहले अक्टूबर 2023 में भी एक बड़ा हादसा हुआ था, जब अचानक बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई थी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 98 लोग लापता हो गए थे, जिनमें सेना के 22 जवान भी शामिल थे। इन लापता लोगों में से कई का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…