बिलासपुर
बिलासपुर मैरिज ब्यूरो की संचालिका ने धोखे में रखकर अपने ही पति से प्रार्थिया की शादी कराई। इस मामले में पुलिस ने दोनों ठगबाज को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा है। दरअसल, पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जहां प्रार्थिया 29 मई को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह वर्तमान में विनोबानगर में किराये के मकान में रहती है साथ ही वह ब्यूटी पार्लर का काम करती है। 2024 में प्रार्थिया के परिवार वाले गुरूघासीदास ग्रुप में विवाह के लिए प्रार्थिया का प्रोफाइल डाले हुए थे। जिसे देखकर सतनाम मैरिज ब्यूरो बिलासपुर के संचालिका चित्रा कुमारी द्वारा प्रार्थिया से संपर्क किया गया।
संजय कुमार ग्राम भारूखेडा हरियाणा का प्रोफाइल दिखाकर संजय के बारे में जानकारी दी और बताया कि वह पठारीकापां जिला मुंगेली छत्तीसगढ का मूल निवासी है जो वर्तमान में हरियाणा में नवोदय विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ है और वह वहीं पर परिवार के साथ रहता है।
सतनाम मैरिज ब्यूरो की संचालिका चित्राकुमारी की बातों में विश्वास करते हुए प्रार्थिया के परिवार वाले दोनों की शादी सतनामी समाज के रीति रिवाज के साथ गिरौदपुरी धाम में 14 दिसंबर 2024 को करा दी। विवाह के बाद प्रार्थिया संजय कुमार के साथ हरियाणा चली गयी। दोनों संजय के परिवार के साथ रहने लगे। कुछ दिन बाद प्रार्थिया को जानकारी हुई कि संजय कुमार पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है और संजय कोई नौकरी भी नहीं करता है।
प्रार्थिया के पूछने पर उसके परिवार वालों ने बताया की उसकी पत्नी चित्रा भारूखेडा थाना चोटाला जिला सिरसा हरियाणा निवासी अपने बच्चे को छोड़कर 3-4 साल पूर्व अपने प्रेमी के साथ भाग गई और इस समय कहां है इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है।
पुलिस ने बताया की महिला जब बिलासपुर पहुंची तो उनके पति संजय के पास कोई काम नहीं था। दोनों बिलासपुर आकर विनोबा नगर में रहने लगे और इसी बीच प्रार्थिया अपना ब्यूटीशियन का काम करने लगी। तभी प्रार्थिया को अपने पति की हरकतों पर शंका होने पर उनके मोबाइल चेक किया तो उसे जानकारी हुई कि मैरिज ब्यूरो की संचालिका चित्रा कुमारी ही संजय कुमार की पत्नी है।
संजय कुमार और चित्रा कुमारी ने मिलकर साजिश कर प्रार्थिया को धोखे में रखकर विवाह कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो को अमेरी से गिरफतार किया गया है। जिन्हें विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
