नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। दिन-ब-दिन कोविड-19 के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल एक्टिव केसों की कुल संख्या 3726 तक पहुंच चुकी है। सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए गए हैं, जहां 1336 केस सक्रिय हैं। महाराष्ट्र में 749 और दिल्ली में 375 एक्टिव केस पाए गए हैं। बीते 24 घंटों में 700 से अधिक नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत की खबर है। शनिवार को बेंगलुरु में 63 वर्षीय एक व्यक्ति, जो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड था, उसकी मौत हो गई। वहीं दिल्ली में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग ने दम तोड़ा। सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गई हैं, जहां 7 लोगों की जान गई है।
शनिवार को कर्नाटक सरकार ने एक सार्वजनिक एडवाइजरी जारी की। इसमें नागरिकों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने, उचित दूरी बनाए रखने और सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। साथ ही, बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सीय जांच कराने को कहा गया है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…