नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। दिन-ब-दिन कोविड-19 के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच बीते 24 घंटों के आंकड़े भी सामने आ गए हैं जो एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाले हैं। दरअसल बीते 24 घंटों में ही देश में कोरोना वायरस के चलते 4 लोगों ने जान गंवा दी है। वहीं 685 नए मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 31 मई 2025 को सुबह 8 बजे तक जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,395 हो गई है। बीते 24 घंटे में 685 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि 1,435 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। हालांकि, इस दौरान 4 मरीजों की संक्रमण से मौत भी दर्ज की गई है, जो चिंता का विषय है।
बीते 24 घंटों में सबसे अधिक केरल (189) नए मामलों के साथ पहले स्थान पर है. इसके बाद पश्चिम बंगाल (89), कर्नाटक (86), दिल्ली (81) और उत्तर प्रदेश (75) प्रमुख राज्यों में संक्रमण की तेज़ी देखी गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान जैसे राज्यों में भी मामलों में इजाफा हुआ है।
24 घंटे में कहां-कहां कितने नए केस मिले?
केरल- 189
कर्नाटक- 86
पश्चिम बंगाल- 89
दिल्ली- 81
उत्तर प्रदेश- 75
तमिलनाडु- 37
महाराष्ट्र- 43
गुजरात- 42
राजस्थान- 9
पुडुचेरी- 6
मध्य प्रदेश- 6
हरियाणा- 6
झारखंड- 6
ओडिशा- 2
जम्मू-कश्मीर- 2
छत्तीसगढ़- 3
आंध्र प्रदेश- 1
पंजाब- 1
गोवा- 1
कितने एक्टिव केस हैं देश में?
केरल- 1,336
महाराष्ट्र- 467
दिल्ली- 375
कर्नाटक- 234
पश्चिम बंगाल- 205
तमिलनाडु- 185
उत्तर प्रदेश- 117
गुजरात-265
पुडुचेरी- 41
राजस्थान- 60
हरियाणा- 26
मध्य प्रदेश- 16
झारखंड- 6
पंजाब- 5
स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार राज्यों को अलर्ट मोड में रहने और टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दे रहा है। नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि हल्के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और जरूरी सावधानियों का पालन करें।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
