नई दिल्ली। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन छोड़ने का ऐलान किया है। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी है। पिछले दिनों एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल टैक्स बिल की खुलकर आलोचना की थी, इसके बाद ट्रंप और मस्क में मतभेद की खबरें चलने लगी थी।
उद्योगपति एलन मस्क अपने अलग मिजाज और काम के लिए जाने जाते हैं। ट्रंप जब चुनाव लड़ रहे थे तब मस्क उनके साथ जुड़े और उन्हें जिताने के लिए अथक प्रयास किया। मस्क ने ट्रंप की उम्मीदवारी के समर्थन के लिए 250 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग 2,000 करोड़ रुपये खर्च किये थे।
अब खबर आ रही है कि मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार का पद छोड़ दिया है। उन्होंने जाते जाते एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से अमेरिकी प्रशासन में योगदान का अवसर देने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया है।
मस्क ने पोस्ट में कहा है कि वे शीर्ष सलाहकार के रूप में अपनी सरकारी भूमिका छोड़ रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उन्हें सरकारी कामकाज में अपव्यय को कम करने की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने जाते जाते यह उम्मीद जताई है कि डॉज मिशन समय के साथ और मजबूत होगा और जीवन का एक तरीका बन जाएगा।
बताया जा रहा है कि बेशक ट्रंप और मस्क दोनों दोस्त हैं लेकिन मस्क ट्रंप प्रशासन की कमियों की तरफ ध्यान दिलाना नहीं भूलते थे। उन्होंने ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल टैक्स बिल की खुलकर आलोचना की थी।
डॉज, जिसे सरकारी दक्षता विभाग भी कहा जाता है, अमेरिकी सरकार की पहल है जिसका उद्देश्य सरकारी खर्च को कम करना और सरकारी सेवाओं को बेहतर बनाना है। इस मिशन का नेतृत्व एलन मस्क कर रहे थे। ट्रंप की तरह मस्क भी अपने बेबाक बोल और कामकाज के अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं।
पहले से ही खबरें आने लगी थी कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में बनाए गए सरकारी दक्षता विभाग (डॉज) से एलन मस्क हट सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद इसका संकेत दिया था और कहा था कि एलन मस्क कुछ महीनों में उनका प्रशासन छोड़ देंगे। ट्रंप ने मस्क की तारीफ की थी कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह बहुत अच्चे से निभा रहे हैं लेकिन उनका अपना उद्योग धंधा है जिसमें काम बहुत है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
