रायगढ़
जनपद पंचायत के सामने मकान में युवती की चुनरी से लटकती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड 15 का है.
मिली जानकारी अनुसार 25 वर्षीय अनिया पुजारी पिता स्व. कौशलेस पुजारी जनपद पंचायत के सामने लाला कनौजिया के घर में किराए के मकान में रहती थी. सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ लोगों ने मकान के पीछे छेद से अंदर देखा तो चुनरी में अनिया पुजारी की लाश लटक रही थी. यह जानकारी आग की तरह मोहल्ले में फैली और देखते ही देखते मौके पर पड़ोसियों का जमावड़ा लग गया.
परिजनों ने घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा. इस मामले में घरघोड़ा थाना एसआई खेमराज पटेल ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है.
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
