मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित प्रदेश के मंत्रीगणों ने देवी अहिल्या बाई होलकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
इंदौर। इंदौर के राजवाड़ा में आयोजित मंत्रिमण्डल की महत्वपूर्ण बैठक का शुभारंभ प्रात: स्मरणीय देवी अहिल्या बाई होलकर के नमन के साथ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजवाड़ा के समीप स्थित उद्यान में देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल तथा श्री जगदीश देवड़ा सहित मंत्रीगण श्री प्रहलाद पटेल, श्री राकेश सिंह, श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री तुलसीराम सिलावट और अन्य मंत्रीगणों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित मंत्रीगणों का मालवीय परम्परा के अनुरूप पगड़ी पहनाकर स्वागत-सत्कार किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्रीगणों ने इस स्मृति को चिरस्थायी बनाये रखने के लिये सामूहिक फोटो भी खिंचवाये। इसके पश्चात वे राजवाड़ा पहुंचे।
बस में सवार होकर पहुंचे राजवाड़ा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के मंत्रीगणों ने लालबाग में आयोजित जीर्णोद्धार कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके पश्चात वे बसों में बैठकर राजवाड़ा पहुंचे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजवाड़ा के दरबार हाल के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रिमण्डल की बैठक में शामिल होने के लिये राजवाड़ा पहुंचे। राजवाड़ा पहुंचते ही उन्होंने इंदौर के गौरव राजवाड़ा के प्रसिद्ध दरबार हाल के संरक्षण एवं पुर्नस्थापना कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा प्रदेश की समृद्ध, सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत के संरक्षण की दिशा में कराया जा रहा है। इस कार्य से दरबार हाल के गौरव को पुन: लौटाया जायेगा। इस कार्य के लिये राज्य शासन द्वारा 11 करोड़ 21 लाख रूपये सिंहस्थ मद के तहत स्वीकृत किये गये हैं। यह कार्य होने से इंदौर की पहचान होलकरकालीन स्थापत्य की कला को उसका मूल भव्य स्वरूप प्राप्त होगा। सांस्कृतिक गतिविधियों, धरोहर भ्रमण और विरासत पर्यटन के एक सक्रिय केन्द्र के रूप से पुन: विकसित किया जायेगा।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
