रायपुर
अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर 12 मई को पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के पुराने ऑडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित होगा।
इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रमुख अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल होंगे। कार्यक्रम में संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. यू.एस. पैकरा, और सहायक संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. पुनीत गुप्ता विशिष्ट अतिथि तथा अधिष्ठाता, जेएनएम मेडिकल कॉलेज डॉ. विवेक चौधरी तथा डॉ. संतोष सोनकर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर विशेष अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप नर्सिंग अधीक्षक सुनंदा रंगारी करेंगी।
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
