कवर्धा
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। लंच टाइम के बाद वापस काम पर लौट रहे युवक राहुल पाली (21 वर्षीय) को बस ने रौंद दिया। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। अबतक युवक का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे 30 में चक्काजाम कर शराब दुकान को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, राहुल पाली अपने घर में अकेला कमाने वाला था, वह बस स्टैंड में स्थित बैटरी दुकान में काम करता था। बुधवार को वह खाना खाने के लिए अपने घर आया था, काम पर वापस लौटने के दौरान बस ने उसे रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।
घर का बुझा चिराज, मां हुई बेहोश
इस सड़क हादसे में एक घर का चिराज बुझ गया। राहुल पाली की कमाई से उसका घर में राशन-पानी आता था। आज घर से दुकान जाने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। घटना में अपने बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही राहुल की मां बेहोश हो गई। उसके घर में मातम पसर गया है।
नेशनल हाइवे पर प्रदर्शन, मुआवजे की मांग
विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि घटनास्थल के पास शराब दुकान दुर्घटना का मुख्य कारण है। आए दिन हादसे की स्थिति बनी रहती है। लोगों की मांग है कि शराब दुकान को बंद कराया जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। किसी के परिवार में फिर मातम न पसरे। इसके साथ ही मुआवजे की भी मांग की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
