Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » MP News- आदि उत्सव में सीएम यादव की बड़ी घोषणाएं: मोतीमहल, रानीमहल सहित वीर स्मारकों का होगा विकास…
    Breaking News

    MP News- आदि उत्सव में सीएम यादव की बड़ी घोषणाएं: मोतीमहल, रानीमहल सहित वीर स्मारकों का होगा विकास…

    News DeskBy News DeskMay 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP News- आदि उत्सव में सीएम यादव की बड़ी घोषणाएं: मोतीमहल, रानीमहल सहित वीर स्मारकों का होगा विकास…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के लिए आन, बान और शान से लड़ने वाले राजा हृदय शाह, राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती, बिरसा मुंडा और टंट्या मामा ने महान कार्य किया है, जो जल जमीन, जंगल और जमीर की रक्षा के लिए आगे आये हैं। हमारे प्रदेश और देश के जनजातीय महापुरुषों ने हमें गौरवान्वित किया है।

    हमें गर्व है जनजातीय महापुरुषों के उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में खरगोन में क्रांति सूर्य टंट्या मामा विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को मंडला के रामनगर में दो दिवसीय आदि उत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हृदय शाह द्वारा बनाये गए मोती महल का अवलोकन करते हुए लोक कला प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने 61 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया।

                                                                         स्मारकों व किलों के विकास कार्य होंगे

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय समुदाय के गौंड राजाओं के बने स्मारकों व किलों के विकास कार्य कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि रामनगर और मंडला में राजा शंकरशाह, कुंवर रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती, मोतीमहल, रानी महल को भी विकास कार्यों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने मंच से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को रामनगर स्थित मढ़िया के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसमें करीब 5 हजार नागरिकों की बैठक व्यवस्था के लिए सभागार, पेयजल और ठहरने की व्यवस्था आदि के प्रस्ताव शामिल होंगे।

     जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के लिए बैगा, भारिया व सहरिया जनजाति के लिए राशि हुई स्वीकृत

    रामनगर में “आदि उत्सव’’ के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पेसा कानून के तहत जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए शासन द्वारा बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति क्षेत्र के लिए 1600 करोड़ रुपए की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों से 2600 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं उपार्जन किया जा रहा है। किसानों को 5 रुपये में बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। सभी किसानों को सोलर पम्प प्रदान कर बिजली बिल से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अब प्रदेश का किसान बिजली का उत्पादन भी करेगा, बिजली शासन द्वारा क्रय की जाएगी।

    गाय भैंस खरीदने पर 25 प्रतिशत अनुदान

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि म.प्र. में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के किसानों को 25 गाय या भैंस खरीदने पर 25 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। वहीं 200 गाय या भैंस खरीदने पर 50 गाय या भैंस शासन द्वारा दी जाएगी।

    आदि उत्सव में हुआ जनजातीय कन्याओं का विवाह आयोजन

    आदि उत्सव में 600 कन्याओं का मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत विवाह हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सभी नव-विवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत कन्याओं को मिलने वाली 49 हजार रुपये की राशि के चेक भी प्रदान किये।

    बच्चों को वकील, डॉक्टर और इंजीनियर बनाइये कॉलेज की फीस शासन वहन करेगी

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए कहा कि वकील, डॉक्टर और इंजीनियर जो चाहे बनाइये। बच्चों के कॉलेजों की फीस शासन द्वारा वहन की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अच्छी से अच्छी कोचिंग दिलायी जाएगी।

    मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि रामनगर में सन् 2015 से लगातार “आदि उत्सव’’ का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आदि उत्सव में आदिवासी लोक संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा और इतिहास के संबंध में जानकारी दी जाती है। आदि उत्सव कार्यक्रम में पहुँचे लोगों को उन्होंने बधाई व शुभकामनाएं दी।

    सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बताया कि आदि उत्सव कार्यक्रम में संपूर्ण भारत के आदिवासी लोग शामिल होते हैं। गोंडवाना गोंड राजाओं ने 1500 से अधिक वर्षों तक शासन किया है। “आदि उत्सव’’ में आदिवासी संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा और इतिहास के बारे में बताया जाता है। इससे आने वाली पीढ़ी अपने आदिवासी समाज की संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा और इतिहास से अवगत हो सकेगी।

    म.प्र., छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के मंत्री विधायक व सांसद हुए आदि उत्सव में शामिल

    रामनगर में आयोजित आदि उत्सव में म.प्र. के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और सांसद भी शामिल हुए। कार्यक्रम में केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके, केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री समाज कल्याण अनु.जा. एवं जन. कल्याण श्री संजीव गौंड़, शहडोल लोकसभा सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, लोकसभा सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग, विधायक बरघाट श्री कमल मर्सकोले, विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश, विधायक सिहोरा श्री संतोष वरकड़े, विधायक शहपुरा श्री ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक धरमपुरी श्री कालूसिंह ठाकुर, विधायक रामकोला उत्तरप्रदेश श्री विनयप्रकाश गौंड़, मंडला जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, डिंडौरी जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, पूर्व विधायक श्री देवसिंह सैयाम, श्री रामप्यारे कुलस्ते, श्री शिवराज शाह, श्री पंडित सिंह धुर्वे, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, शिवारानू राजपूत, श्री शिवकुमार वर्मा, श्री अखिलेश उपाध्याय और श्री दिलीप मरकाम भी मौजूद रहे।

    News Desk

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.