Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    Crime News: ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर 11 लाख की ठगी, धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज…

    News DeskBy News DeskApril 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Crime News: ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर 11 लाख की ठगी, धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर : रायपुर के गोल बाजार क्षेत्र में रहने वाले 36 वर्षीय प्रतीक खण्डाईतमेहर के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. टेलीग्राम पर होटल बुकिंग और रिव्यू के टास्क के नाम पर प्रतीक से 11 लाख 22 हजार 382 रुपये की धोखाधड़ी की गई. पीड़ित ने गोल बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    प्रतीक ने पुलिस को बताया कि 11 जनवरी 2025 को एक अज्ञात नंबर से ज्योति नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया और Easemytrip कंपनी के लिए ऑनलाइन टास्क करने का ऑफर दिया. इसमें बिना किसी निवेश के प्रतिदिन 500 से 1000 रुपये कमाने का लालच दिया गया. इसके बाद प्रतीक को टेलीग्राम पर Aiswarya N नामक HR स्क्रूटर से जोड़ा गया, जिसने उन्हें eazytrip.shop/booking लिंक पर रजिस्ट्रेशन करने को कहा. प्रतीक ने अपने नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ([email protected]), और इंडसइंड बैंक खाते की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन पूरा किया.

    रजिस्ट्रेशन के बाद प्रतीक को ‘Easemytrip Online Customer Service’ नामक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां उन्हें होटल और फ्लाइट बुकिंग के रिव्यू टास्क दिए गए. शुरुआत में 14 जनवरी 2025 को 16 टास्क पूरे करने पर उन्हें 779 रुपये मिले, जिससे उनका भरोसा बढ़ा. इसके बाद, 15 जनवरी से 20 जनवरी 2025 के बीच विभिन्न टास्क के लिए उनसे बार-बार पैसे जमा करने को कहा गया.

    प्रतीक ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 11 लाख 22 हजार 382 रुपये जमा किए, जिसमें 1.5 लाख, 2 लाख, 51 हजार, और 1 लाख जैसी राशियां शामिल थीं. ये राशियां भगवती लाल जाट, गौरव नायक, धग्गा राम, अरबाज खान, सपना भार्वा, और निर्मल टाक जैसे खाताधारकों के खातों में स्थानांतरित की गईं.

    प्रतीक को 120% बोनस और डेढ़ गुना लाभ का लालच दिया गया, लेकिन टास्क पूरे होने के बाद भी उन्हें कोई रिटर्न नहीं मिला. उल्टा, उनसे 8 लाख और फिर 4 लाख रुपये जमा करने का दबाव बनाया गया. जब प्रतीक ने और पैसे देने से मना किया, तो उन्हें धमकी दी गई. 23 जनवरी 2025 को प्रतीक ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और 29 अप्रैल 2025 को गोल बाजार थाने में लिखित आवेदन दिया.

    प्रतीक ने बताया कि उन्होंने यह राशि परिवार, व्यापारियों, और पर्सनल लोन से जुटाई थी, और अब वह मानसिक रूप से परेशान हैं. उन्होंने ठगों से अपनी राशि वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. गोल बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टेलीग्राम ग्रुप और संबंधित बैंक खातों की जांच कर रही है. साइबर क्राइम सेल की मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

    Author Profile

    News Desk
    Latest entries
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    News Desk

    Related Posts

    रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान

    May 1, 2026

    बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर हड़कंप, सूटकेस में गौमांस लेकर पहुंचीं महिलाएं

    May 1, 2026

    विशेष लेख: पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल, बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी

    May 1, 2026

    Sushasan Tihar 2026: आज से समाधान का महाअभियान! सुशासन तिहार की शुरुआत

    May 1, 2026

    हैवानियत की हदें पार: शादी से घर लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 10 दरिंदों ने घेरा!

    April 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी! बैलगाड़ी पर निकली बारात, दूल्हे ने दिया संस्कृति बचाने का संदेश

    April 29, 2026
    RO.NO.= 13759/79
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट

    May 1, 2026

    एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर

    May 1, 2026

    1745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई

    May 1, 2026

    रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.