रायगढ़ : रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने किया पदभार ग्रहण
रायगढ़ जिले के 51 वें कलेक्टर के रूप में किया पदभार ग्रहण
रायगढ़
रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट में जिले के 51 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे कलेक्टर दंतेवाड़ा, सीईओ जिला पंचायत धमतरी व नगर निगम आयुक्त रायपुर के पद पर पदस्थ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट भवन का भ्रमण कर कार्यालयों का निरीक्षण किया।
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
