कवर्धा
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत 8 विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 32 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत पंडरिया अनुविभाग अंतर्गत ग्राम कड़मा निवासी रामप्यारी कुचराम की जहरीले सर्प के काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री बाबूलाल कुचराम को, कुई निवासी अमरू पड़वार की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती जानाबाई को, ग्राम बदना निवासी ननकी बाई की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री बीरसिंह को, ग्राम रोखनी निवासी गजानंद यादव की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री कुलेश्वर यादव को, ग्राम घानीखुंटा निवासी बिसरू मेरावी की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री पलटु को, ग्राम हरमों निवासी दामिनी की सर्प के काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री रोहित मरकाम को, ग्राम धमकी निवासी बरखा पारधी की सर्प के काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री विनोद पारधी को और ग्राम दलसाटोला निवासी पुष्पाबाई की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त रमेश साहू को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
