रायपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अवैध वेंडिंग और टिकट चेकिंग को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया. मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के नेतृत्व में मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह, पांच वाणिज्य निरीक्षकों, पांच वाणिज्य कार्यालय स्टाफ, और पांच टीटीई की टीम ने रायपुर, दुर्ग, भाटापारा स्टेशनों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, इंटरसिटी, और पैसेंजर ट्रेनों में औचक जांच की.
इस अभियान के दौरान 11 अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया, जिन्हें रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सौंपा गया. इनके खिलाफ रेलवे नियमों के तहत जुर्माना लगाया जाएगा. सभी केटरिंग संचालकों को बिना प्लेटफॉर्म परमिट के खाद्य सामग्री बेचने पर सख्त पाबंदी की हिदायत दी गई. रेल प्रशासन ने अनाधिकृत वेंडिंग को पूरी तरह रोकने की प्रतिबद्धता जताई है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी.
टिकट चेकिंग में 16,720 रुपये का जुर्माना वसूला
इसी अभियान के तहत टिकट चेकिंग भी की गई, जिसमें बिना टिकट के 33 मामले (ए श्रेणी) और अनियमित टिकट के 13 मामले (बी श्रेणी) पकड़े गए. इनसे कुल 16,720 रुपये का राजस्व जुर्माने के रूप में प्राप्त हुआ.
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
