नासिक। महाराष्ट्र के नासिक के द्वारका इलाके में मंगलवार रात को एक अवैध दरगाह को गिराने की कोशिश के दौरान बवाल हो गया। दरगाह को जब गिराया जा रहा था, उस वक्त इलाके में बिजली गुल थी। इसकी आड़ में भीड़ ने नासिक नगर निगम के कर्मचारियों और पुलिस पर पथराव किया।
इस पथराव में नासिक नगर निगम के 4 अफसर और 11 पुलिसकर्मी घायल हुए। भीड़ की तरफ से हुई हिंसा में 5 वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। नासिक नगर निगम ने 1 अप्रैल को नोटिस जारी कर दरगाह को अवैध बताया था और इसे 15 दिन में खुद हटाने का वक्त देखरेख करने वालों को दिया था। जब उन्होंने दरगाह नहीं हटाई, तो पुलिस की मदद लेकर नासिक नगर निगम कर्मचारी इसे गिराने गए थे।
नासिक पुलिस के मुताबिक दरगाह को गिराए जाने के दौरान मंगलवार आधी रात को भीड़ इकट्ठा हो गई और हिंसा शुरू कर दी। इसकी वजह एक अफवाह रही। पुलिस के मुताबिक मौके पर 400 से ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए थे। मौके पर पुलिस के भी 500 जवान थे, लेकिन भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठियां चलानी पड़ीं।
फिलहाल मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस तैनात है। पथराव और हिंसा के आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। इससे पहले 22 फरवरी 2025 को ही नासिक नगर निगम ने कई अवैध धार्मिक स्थलों को हटाया था। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया कि पूरा धार्मिक स्थल अनधिकृत है, अतिक्रमण आज पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। नगर निगम ने अदालत के आदेश पर अवैध दरगाह को 1 अप्रैल को नोटिस जारी किया था।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
