Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » भाजपा सरकार के सुशासन और डबल इंजिन की सरकार को मार्कफेड तथा नान की वजह से लग रहा पलीता
    छत्तीसगढ़

    भाजपा सरकार के सुशासन और डबल इंजिन की सरकार को मार्कफेड तथा नान की वजह से लग रहा पलीता

    News DeskBy News DeskApril 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा सरकार के सुशासन और डबल इंजिन की सरकार को मार्कफेड तथा नान की वजह से लग रहा पलीता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर/नागपुर। एक बार फिर बीजेपी सरकार के सुशासन और डबल इंजिन की सरकार को मार्कफेड तथा नान की वजह से पलीता लग रहा है। नए चांवल के बदले मिलर्स द्वारा पुराने चांवल को खपाने का गोरखधंधा अब खुलकर शुरू हो गया है। खासकर बालोद, खैरागढ़ और रायपुर के सेंटरों में तो नए चांवल और पुराने चांवल का यह खेल बाकायदा खाद्य मंत्री की नाक के नीचे अंजाम दिया जा रहा है।

    विभागीय सूत्रों के मुताबिक नान के डिप्टी एजीएम और विभागीय मंत्री दयालदास बघेल के पीए, संतोष अग्रवाल का पूरा सिस्टम प्रभावी है। गड़बड़ियों और बेजा वसूली की शिकायतें भाजपा संगठन से लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक से की गई है। बावजूद इसके संतोष अग्रवाल के प्रभाव से मंत्री के तीन ओएसडी क्रमश अजय यादव, दिलीप अग्रवाल, संजय गंजघाटे (फ़िलहाल इस्तीफा दे चुके हैं) अब तक सिस्टम के शिकार होकर चलता कर दिए गए पर करोड़ों की अफरा-तफरी और वसूली बंद नहीं हुई। बताते हैं कि नान के डिप्टी एजीएम और खाद्य मंत्री के पीए पूर्व में तेजतर्रार मंत्री रहे अजय चंद्राकर के यहां भी थे और बेआबरू होकर स्वाना भी कर दिए गए थे। मामला विधानसभा में उठ चूका है समिति भी गठित की गई है और जांच के लिए बैठकों का दौर भी बदस्तूर आरी है, बस कार्रवाई की कसर बाकि है।

    ~ एक व्यक्ति की 5 मलाईदार पदों पर तैनाती क्यों ?

    नान में एकाधिकार और करप्शन की मुख्य वजह है एक ही व्यक्ति को मलाईदार जिम्मेदारियां और काबिल तथा अनुभवी अफसरों को हाशिये में रखना है। देखें तो वर्तमान में संदीप अग्रवाल और ज्योति सोनी जैसे अफसर की अनदेखी कर संतोष अग्रवाल को बेहिसाब विभाग सौंप दिया गया है। फिलहाल खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के चेहते पीए का प्रभार भी है और नान में डिप्टी एजीएम क्वालिटी कंट्रोल जैसे अहम् पद की कमान भी है। इतना ही नहीं संतोष अग्रवाल के पास कार्याधिकार में जनसूचना अधिकारी, फोर्टी फाइड चांवल, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), मक्का संबंधित सम्पूर्ण कार्याधिकार प्राप्त है। इन शार्ट कहा जाये तो नान में सबसे पावरफुल खाद्य मंत्री के पीए संतोष अग्रवाल के पास चांवल की गुणवत्तापूर्ण खरीदी से लेकर चांवल की गुणवत्ता और उसका सार्वजनिक वितरण तक का सर्वाधिकार है।

    ~ इन सेंटरों में ज्यादा गड़बड़ियां

    बालोद जिले के सबसे ज्यादा गड़बड़ी वाले सेंटरों में डौंडी, डीडी-लोहरा, का नाम बदनाम है। इसी तरह बालोद के ही गुंडरदेही (मटेवा) और चितौद सेंटर है। खैरागढ़ और रायपुर सेंटर भी लेव्ही वसूली में टॉप पर हैं। सूत्रों की मानें तो बालोद से 45 करोड़ क्वालिटी पर, रायपुर से तकरीबन 100 करोड़ की वसूली होती है। इन दावों में कितनी सच्चाई है इसका शहर सत्ता कोई दवा नहीं करता लेकिन अगर ऐसा है तो एक उच्च स्तरीय जांच समिति से प्रति क्विंटल 5 रूपये लेव्ही वसूली और चांवल की क्वालिटी की जाँच होनी चाहिए।

    सुलगते सवाल

    • राशन दुकान के संचालकों ने लाखों का चावल बेच दिया, जांच अब तक सिफर
    • एक व्यक्ति को राशन देने में तकरीबन 5 से 10 मिनट टाइम लगता है
    • 1 दिन में 433 मिनट के अंदर 460 से ज्यादा को राशन वितरण कैसे
    • किस फर्जी अध्यक्ष ने गरीबों का चावल चोरी करके करोड़ों की संपत्ति बनाई
    • क्यों ईओडब्ल्यू में बेटे के साथ मिलकर हवाला का कारोबार करने वाले की नहीं हुई जांच
    • खाद्य अधिकारी, निरीक्षकों सहित नान के मैनेअर, ट्रांसपोर्टर सहित राशन दुकानदार बेख़ौफ़ क्यों?

    ‘चावल घोटाले की जांच के लिए बैठकें हुई हैं। समिति अपनी जांच रिपोर्ट बना रही है। जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”

    -पुन्नूलाल मोहले, पूर्व खाद्य मंत्री

    News Desk

    Related Posts

    चक्रधर समारोह में सजेगी सुर, ताल और संस्कृति की दस दिवसीय महफिल, कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा, भारती बंधु और इंडियन आइडल फेम कलाकारों समेत देश-प्रदेश की नामचीन प्रतिभाएं बिखेरेंगी संस्कृति के रंग….

    September 10, 2026

    चक्रधर समारोह में सजेगी सुर, ताल और संस्कृति की दस दिवसीय महफिल, कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा, भारती बंधु और इंडियन आइडल फेम कलाकारों समेत देश-प्रदेश की नामचीन प्रतिभाएं बिखेरेंगी संस्कृति के रंग….

    September 10, 2026

    विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़, ”सेवा संकल्प अभियान” को जन-आंदोलन बनाने में जुटे मंत्री टंक राम वर्मा, तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश….

    September 10, 2026

    विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़, ”सेवा संकल्प अभियान” को जन-आंदोलन बनाने में जुटे मंत्री टंक राम वर्मा, तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश….

    September 10, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण….

    September 10, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण….

    September 10, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.