Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » CG- उम्मीद की धारा: लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे बस्तरवासियों के लिए राहत, इंद्रावती को मिला उसका जल अधिकार, रंग लाई किसानों की पहल…
    छत्तीसगढ़

    CG- उम्मीद की धारा: लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे बस्तरवासियों के लिए राहत, इंद्रावती को मिला उसका जल अधिकार, रंग लाई किसानों की पहल…

    News DeskBy News DeskApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG- उम्मीद की धारा: लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे बस्तरवासियों के लिए राहत, इंद्रावती को मिला उसका जल अधिकार, रंग लाई किसानों की पहल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जगदलपुर: लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे बस्तरवासियों के लिए राहत भरी खबर है. बस्तर अंचल की जीवनरेखा इंद्रावती नदी अब अपने हिस्से का 49 प्रतिशत जल वापस पाने जा रही है. यह संभव हो पाया है किसानों के आंदोलन और बस्तर सांसद महेश कश्यप की लोकसभा में बुलंद आवाज और छत्तीसगढ़ सरकार के सतत प्रयासों सेबीते एक महीने से इंद्रावती नदी लगभग सूखने की कगार पर पहुंच गई थी.

    इसका मुख्य कारण नदी का जल बड़ी मात्रा में जोरा नाला की ओर मोड़ दिया जाना था, जिससे बस्तर के कई इलाकों में किसानों की खड़ी फसलें सूख गईं और पीने के पानी का संकट गहराने लगा. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सांसद महेश कश्यप ने 3 अप्रैल को लोकसभा में इस मुद्दे को मजबूती से उठाया.

    उन्होंने इंद्रावती के जल संकट को राष्ट्रीय पटल पर रखते हुए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की. उनके इस प्रयास का असर हुआ और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जल परिषद की बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई. छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इस मसले को प्राथमिकता पर रखते हुए केंद्र के समक्ष बस्तर की जल समस्याओं को विस्तार से रखा.

    परिणामस्वरूप, ओडिशा सरकार ने भी सकारात्मक पहल करते हुए छत्तीसगढ़ को उसके हिस्से का 49 प्रतिशत पानी देने पर सहमति दी है. यह निर्णय बस्तर के लिए एक बड़ी राहत है. इलाके के किसानों ने सांसद महेश कश्यप से मिलकर इस जल संकट के समाधान की अपील की थी, और अब जब समाधान की दिशा में ठोस कदम उठ चुके हैं, तो किसानों ने सांसद और राज्य सरकार दोनों के प्रयासों की खुले दिल से सराहना की है.

    News Desk

    Related Posts

    चक्रधर समारोह में सजेगी सुर, ताल और संस्कृति की दस दिवसीय महफिल, कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा, भारती बंधु और इंडियन आइडल फेम कलाकारों समेत देश-प्रदेश की नामचीन प्रतिभाएं बिखेरेंगी संस्कृति के रंग….

    September 10, 2026

    चक्रधर समारोह में सजेगी सुर, ताल और संस्कृति की दस दिवसीय महफिल, कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा, भारती बंधु और इंडियन आइडल फेम कलाकारों समेत देश-प्रदेश की नामचीन प्रतिभाएं बिखेरेंगी संस्कृति के रंग….

    September 10, 2026

    विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़, ”सेवा संकल्प अभियान” को जन-आंदोलन बनाने में जुटे मंत्री टंक राम वर्मा, तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश….

    September 10, 2026

    विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़, ”सेवा संकल्प अभियान” को जन-आंदोलन बनाने में जुटे मंत्री टंक राम वर्मा, तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश….

    September 10, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण….

    September 10, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण….

    September 10, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.