मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई के वर्ली ट्रैफिक डिपार्टमेंट के वॉट्सऐप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि एक्टर के घर में घुसकर उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इतना ही नहीं सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में फोन करने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
धमकी में कहा गया है कि सलमान की कार को बम से उड़ा देंगे। इसके अलावा घर में घुसकर एक्टर को जान से मारने की बात भी धमकी देने वाले ने कही है। मुंबई पुलिस अब पता लगा रही है कि किस व्यक्ति ने धमकी दी। इससे पहले कई बार ई-मेल कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। उन मामलों में मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
बता दें कि 2024 में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। फायरिंग में शामिल लोगों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पता चला था कि वे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से नाता रखते हैं। इनमें से एक आरोपी की मौत हो गई थी। पुलिस ने कहा था कि उसने खुदकुशी कर ली। इसके बाद सलमान खान को फिर धमकी दी गई थी। सलमान खान की सुरक्षा भी मुंबई पुलिस ने बढ़ा रखी है। गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी पर बुलेटप्रूफ ग्लास लगाया गया है। साथ ही सलमान खान अब आने-जाने के लिए बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल भी करते हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान जब बॉलीवुड के भाई जान से पूछा गया कि क्या उन्हें इन धमकियों से डर लगता है, तो उन्होंने आसमान की ओर इशारा करते हुए कहा, सब कुछ भगवान और अल्लाह ऊपर है। जिसकी जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही है। उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी सुरक्षा के चलते कई लोगों को साथ लेकर चलना पड़ता है, जो एक प्रॉब्लम बन जाती है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
