Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » गुना में हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस पर पथराव, मस्जिद के पास डीजे बजाने से हुआ था बवाल
    राज्य

    गुना में हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस पर पथराव, मस्जिद के पास डीजे बजाने से हुआ था बवाल

    News DeskBy News DeskApril 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गुना में हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस पर पथराव, मस्जिद के पास डीजे बजाने से हुआ था बवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हालात बिगड़ गए। हनुमान जयंती का जुलूस कर्नलगंज इलाके में एक मस्जिद के सामने से निकल रहा था। जानकारी के मुताबिक हनुमान जयंती जुलूस में डीजे बज रहा था। इसी डीजे को लेकर विवाद हुआ। फिर जुलूस पर पथराव का आरोप है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने ही एक-दूसरे पर पथराव किया। जमकर नारेबाजी भी की गई। गुना के एसपी संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक पथराव में कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उपद्रव करने वालों को चिन्हित किया गया है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    गुना के कर्नलगंज में उपद्रव की जानकारी मिलते ही बड़ी तादाद में पुलिस मौके पर भेजी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हालात को काबू में किया। गुना प्रशासन के मुताबिक हालात सामान्य किए गए हैं। लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने के लिए कहा गया है। हनुमान जयंती का जुलूस कोल्हू पुरा से निकला था। ये जुलूस रापटा और हाट रोड की तरफ जा रहा था। शनिवार रात को जुलूस जब कर्नलगंज मस्जिद के सामने पहुंचा, तो विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान ही दूसरे पक्ष की तरफ से पत्थर चलने लगे। जुलूस में चल रहे कुछ लोगों ने हनुमान चौक पर चक्काजाम भी किया। उन्होंने पथराव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

    देर रात पुलिस ने आश्वासन दिया कि जुलूस पर पथराव करने वालों पर कार्रवाई होगी। जिसके बाद माहौल शांत हुआ। पुलिस ने इस मामले में 15-20 लोगों पर केस दर्ज किया है। गुना के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने मीडिया से कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि हालात को काबू में किया गया। फिलहाल मौके पर पुलिस की तैनाती की गई है। हनुमान जयंती और अन्य हिंदू पर्वों पर देश में कई जगह पहले भी पथराव की खबरें आती रही हैं। इस बार गुना में हालात को असामाजिक तत्वों ने बिगाड़ने की कोशिश की।

     

    News Desk

    Related Posts

    ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन, स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा…

    July 4, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 4, 2026

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम…..

    July 4, 2026

    वीबी-जीरामजी योजना से दिव्यांगजनों को मिला सम्मान और रोजगार, 125 दिनों का रोजगार, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और मेट की जिम्मेदारी से बढ़ा आत्मविश्वास…..

    July 4, 2026

    बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय…

    July 4, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति…..

    July 4, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.