इंदौर। मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस महापर्व के अंतर्गत “बस्ती चलो अभियान” के तहत आज इंदौर की प्रेम नगर बस्ती, वार्ड क्रमांक 4, सम्राट अशोक मंडल अंतर्गत बूथ नंबर 178 एवं 179 पर पहुंचकर आत्मीय स्वजनों से स्नेहिल भेंट कर संवाद किया।
इस अवसर पर परिवारजनों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, नारी सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए ऐतिहासिक कदमों एवं जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी साझा की।
यह संवाद अत्यंत प्रभावपूर्ण एवं हृदयस्पर्शी रहा। जनमानस के चेहरे पर झलकती प्रसन्नता, संतोष की आभा और भारतीय जनता पार्टी के प्रति व्यक्त किया गया सच्चा भाव, सरकार के प्रति उनकी आस्था व विश्वास का साक्षात प्रतिबिंब था।
इस दौरान नगर उपाध्यक्ष श्री अशोक चौहान जी, मंडल अध्यक्ष श्री गगन जी, पार्षद श्रीमती बरखा नितिन मालू जी, श्री गोविंद पंवार जी, वार्ड संयोजक श्री महेश मेडतवाल जी सहित बड़ी संख्या में स्वजन उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
