Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    व्यापार

    डिजिटल फ्रॉड, को-लेंडिंग और रेपो रेट में कटौती पर आरबीआई के सक्रिय कदम से बढ़ेगा विश्वास, क्रेडिट की पहुंच और उपभोक्ता व्यय – खंडेलवाल

    News DeskBy News DeskApril 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डिजिटल फ्रॉड, को-लेंडिंग और रेपो रेट में कटौती पर आरबीआई के सक्रिय कदम से बढ़ेगा विश्वास, क्रेडिट की पहुंच और उपभोक्ता व्यय – खंडेलवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भाजपा सांसद एवं कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि आरबीआई के डिप्टी गवर्नर श्री स्वामीनाथन द्वारा डिजिटल फ्रॉड को लेकर दिए गए हालिया बयान तेजी से डिजिटल होती वित्तीय प्रणाली में एक गंभीर और तेजी से बढ़ते खतरे की समयोचित और आवश्यक स्वीकार्यता को दर्शाते हैं। जैसे-जैसे विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल लेन-देन बढ़ रहा है, मजबूत सुरक्षा ढांचे और त्वरित शिकायत निवारण प्रणाली की आवश्यकता और भी महत्वपूर्ण हो गई है। हम आरबीआई के इस सक्रिय दृष्टिकोण का स्वागत करते हैं और नियामक संस्थाओं, वित्तीय संस्थानों एवं फिनटेक प्लेटफॉर्म्स के बीच गहन सहयोग की आवश्यकता पर बल देते हैं ताकि एक सुरक्षित और सुदृढ़ डिजिटल अर्थव्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

    कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी. सी. भरतीया ने कहा कि उतना ही महत्वपूर्ण है आरबीआई गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा द्वारा को-लेंडिंग पर दिया गया जोर। यह नवाचार आधारित मॉडल प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में ऋण प्रवाह को बेहतर बनाने में सफल रहा है और अब इसे अन्य क्षेत्रों तक विस्तार देना एक स्वागतयोग्य कदम है। यह छोटे व्यापारियों और व्यवसायों के लिए औपचारिक वित्त तक पहुंच को आसान बनाकर क्रेडिट प्रणाली का लोकतंत्रीकरण कर सकता है।

    दोनों व्यापारिक नेताओं ने कहा कि इसके साथ ही, आरबीआई द्वारा मौद्रिक नीति में रेपो रेट में की गई कटौती एक अत्यंत दूरदर्शी और प्रगतिशील निर्णय है। यह कटौती न केवल उधारकर्ताओं पर ईएमआई का बोझ कम करेगी, बल्कि आम नागरिक के हाथ में अधिक बचत भी उपलब्ध कराएगी। यह अतिरिक्त राशि उपभोग की दिशा में खर्च होगी, जिससे विभिन्न क्षेत्रों की मांग में वृद्धि होगी और अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिलेगी। विशेष रूप से रियल एस्टेट सेक्टर को इससे काफी लाभ होगा क्योंकि किफायती दरें लोगों की क्रय शक्ति को बढ़ाएंगी।

    कैट मध्य प्रदेश एवं जबलपुर के सभी सदस्यों ने आरबीआई के इस कदम की सराहना करते हुए कहा ये एक समग्र कदम हैं और देश की आर्थिक पुनरुद्धार, वित्तीय स्थिरता और व्यापारी वर्ग के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    Author Profile

    News Desk
    Latest entries
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    News Desk

    Related Posts

    सेंसेक्स करीब 1,000 अंक फिसला, इन कारणों के चलते बाजार में आई बड़ी गिरावट

    March 11, 2026

    भारतीय ई-कॉमर्स बाजार का आकार 2030 तक दोगुना होकर 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

    February 24, 2026

    भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 173 अंक चढ़ा

    February 17, 2026

    Mumbai: ट्रेडिंग अकाउंट्स में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

    February 14, 2026

    SBI Home Loan/EMI: SBI से 40 लाख रुपये का Home Loan लेने पर कितनी होनी चाहिए Salary, कितनी बनेगी EMi, देखें

    January 19, 2026

    नर्मदेश ब्रास इंडस्ट्रीज ने ₹44.8 करोड़ का IPO लॉन्च, 12 जनवरी को खुलेगा, कीमत ₹515/शेयर

    January 12, 2026
    RO.NO. – 13672/137
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    पुलिस ने 6 अंतरराज्यीय लुटेरों को अरेस्ट किया, चार शातिर महिलाएं भी शामिल, मचा हड़कंप

    March 19, 2026

    राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन

    March 19, 2026

    अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द, छत्तीसगढ़ से सफर करने वाले यात्रियों को झटका

    March 19, 2026

    पेट्रोल पंप सील, संपत्ति कर जमा नहीं करने पर हुई कार्रवाई

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.