नई दिल्ली। आज देशभर में ईद का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि ईद-उल-फ़ितर की बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले, ईद मुबारक! रमजान के पाक महीने के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है। यह मुसलमानों के लिए एक खास दिन होता है। देश में ईद का चांद रविवार को दिखाई दिया है, जिसके बाद सोमवार को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि इस पर्व पर सभी को सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
ईद-उल-फितर के मौके पर संभल में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शाही जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 9:30 बजे होगी। इस दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यह मस्जिद पहले विवादों में रही है, इसलिए प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। शांति बनाए रखने के लिए इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
ईद-उल-फितर के मौके पर रामपुर में नमाजी सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में जुटना शुरू हो गए हैं। इसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि कोई परेशानी न हो। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
