वॉशिंगटन। दुनिया में जल्द ही एक और बड़ा युद्ध छिड़ने के आसार दिख रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह नए परमाणु समझौते पर सहमत नहीं होता है तो उसे भीषण बमबारी और आर्थिक दबाव सहित गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर ईरान समझौता नहीं करता है, तो वे उस पर दोबारा से सेकेंडरी टैरिफ लगा देंगे। ऐसा उन्होंने चार साल पहले किया था।
ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में अमेरिका को 2015 के ईरान परमाणु समझौते से अलग किया था। यह समझौता ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सख्त प्रतिबंध लगाता था। इसके बदले उसे आर्थिक प्रतिबंधों से राहत मिलती। ट्रंप ने ईरान पर कड़े अमेरिकी प्रतिबंध दोबारा लागू किए। इस दौरान ईरान पर आर्थिक संकट बढ़ा।
ईरान ने ट्रंप की धमकी खारिज कर दी. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची के अनुसार, ईरान ने ट्रंप के पत्र का जवाब ओमान के जरिए भेजा है। इस पत्र में ट्रंप ने ईरान से नए परमाणु समझौते की अपील की। ट्रंप की इस धमकी से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। ईरान लगातार अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को तेज करने में लगा है।
अमेरिका और ईरान के बीच 2018 से तनाव बरकरार है। गाजा में इजरायल-हमास संघर्ष के बीच ईरान समर्थित समूहों के नेताओं पर लगातार हमले हुए। वर्तमान में अमेरिका यमन में हूती विद्रोहियों पर हवाई अटैक हुए। इस दौरान मिडिल ईस्ट में संघर्ष और गहरा हो गया।
इसके साथ ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर सैन्य कार्रवाई की आशंका है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर किसी तरह का समाधान नहीं करता है तो अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया ज्यादा तेज होगी।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
