नई दिल्ली। ओडिशा के कटक में कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12551) की 11 बोगियां पटरी से उतरने की खबर है। कटक से मंगोली स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ, जिसमें ट्रेन की B9 से B14 तक की बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, और कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायल लोगो को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
रेलवे अधिकारियों ने तुरंत राहत अभियान शुरू किया और खुर्दा रोड के DRM और पूर्व तट रेलवे के प्रबंधक घटनास्थल पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है, जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तैनात की गई हैं।
ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा, हमें सूचना मिली है कि 11 एसी कोच पटरी से उतर गए हैं। राहत ट्रेन और आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेजे जा चुके हैं। अब तक किसी की गंभीर चोट की सूचना नहीं है, सभी यात्री सुरक्षित हैं।
उन्होंने आगे बताया कि डीआरएम खुर्दा रोड, जीएम/ईसीओआर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिकता प्रतीक्षारत ट्रेनों को डायवर्ट करना और ट्रैक बहाली का काम शुरू करना है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
यात्रियों और उनके परिजनों के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-
भुवनेश्वर हेल्पलाइन – 8455885999
कटक हेल्पलाइन – 7205149591
भद्रक हेल्पलाइन – 9437443469
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…