रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर जवानों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी में एक जवान भी शहीद हो गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम गंगालूर थाना क्षेत्र (बीजापुर) में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उसी दौरान बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में टीम का नक्सलियों से सामना हो गया।
अधिकारी का कहना है कि इस ऑपरेशन में दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होने लगी। हालांकि, मुठभेड़ अभी भी जारी है और क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन भी तेज से चल रहा है। बताया जा रहा कि इस मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गये हैं, बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड के एक जवान ने अपनी जान दे दी। 2 नक्सलियों के साथ-साथ हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये हैं।
बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जंगल में जवान लगातार डटे हुए हैं और नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं। बता दें कि बीजापुर के ये इलाके पुलिस के टारगेट में है। पुलिस का लगातार नक्सलियों के पांव उखाड़ने के लिए अभियान जारी है। इससे पहले भी यहां 31 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था। माना जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ आज भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है। इस इलाके को नक्सली अपना सेफ जोन मानते रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल की ओर से लगातार नक्सलियों के खिलाफ एक्शन जारी है। बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुबह से ही मुठभेड़ हो रही है। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
