शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में समन्वय के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह ने अधिकारियों को सौंपी जवाबदारी
इंदौर। इंदौर में आज रंगपंचमी पर 19 मार्च को रंगारंग गेर निकलेंगी। इंदौर रंगों से सराबोर होगा। इस परम्परागत रंगों के आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। रंगपंचमी त्यौहार के दौरान गेर/फाग यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में समन्वय के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह ने पूरे गेर मार्ग को नौ सेक्टरों में विभाजित कर अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी बनाया है। सेक्टरों की जवाबदारी एसडीएम/कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को सौंपी गई है।
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री रोशन राय सम्पूर्ण कानून व्यवस्था के समन्वयक रहेंगे। अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल सेक्टर क्रमांक-1, 2 एवं 3 के प्रभारी रहेंगे। इसी तरह अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति शर्मा सेक्टर क्रमांक- 4, 5 व 6 तथा अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र सिंह रघुवंशी सेक्टर क्रमांक- 7, 8 व 9 के प्रभारी बनाये गये हैं। इनके अधीनस्थ सेक्टरों की जवाबदारी एसडीएम/कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को सौंपी गई है। इसके अलावा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रत्येक गेर के साथ भी कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को तैनात किया गया है।
उक्त अधिकारी अपने-अपने सेक्टर में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए पुलिस अधिकारियों से आवश्यक समन्वय एवं संवाद बनाए रखेंगे। संबंधित विभागों नगर निगम, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित करवाएंगे। अपने अधीनस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक द्वारा संबंधित थाना क्षेत्र में उक्त कार्य संपादित करवाएंगे। समस्त अधिकारी अपने रूट से निकलने वाली गेरो को यथा समय आगे बढ़ाते रहेंगे तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखेंगे। गेरो के साथ संलग्न अधिकारी उन गेरो के प्रभारी रहेंगे तथा पूरे समय साथ रहकर संबंधित गेर को समय से आगे बढ़ाते रहेंगे तथा रूट में आने वाले संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखेंगे।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
