नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 1131.31 अंकों (1.53%) की बढ़त के साथ 75,301.26 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 325.55 अंकों (1.45%) की बढ़त लेकर 22,834.30 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, दिन के कारोबार में यह 1215.81 अंक या 1.63 प्रतिशत बढ़कर 75,385.76 अंक पर पहुंच गया था। गौरतलब है कि दो दिन में सेंसेक्स 1,472.35 अंक या 1.99 प्रतिशत बढ़ गया है।
इसके साथ ही बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिन में 8,67,540.05 करोड़ रुपये बढ़कर 3,99,85,972.98 करोड़ रुपये हो गया। सिर्फ मंगलवार को ही बाजारों में शानदार तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति सात लाख करोड़ रुपये बढ़ी।
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
